बोकारो

नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग की छात्रा आलिया ने मैट्रिक परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम की रोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग की छात्रा आलिया प्रवीण ने मैट्रिक परीक्षा में 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, माता – पिता सहित क्षेत्र का नाम रोशन की। वहीं इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका तारामनी कश्यप ने कही कि आलिया प्रवीण विद्यालय की एक होनहार छात्रा है आलिया हमेशा मन लगाकर पढ़ाई करती थी जिसके वजह से मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन की। इस संबंध में आलिया के पिता अरसद अंसारी ने बताया कि अस्मत प्रवीण पढ़ने में शुरू से ही सभी कक्षाओं में काफी बेहतरीन अंक प्राप्त की है। इस सफलता पर मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है। वहीं इस सफलता प्राप्त करने पर गाँव के गणमान्य लोग बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button