
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात लगभग11बजे सफेद रंग की मारूति डिजायर कार बीआर10ए डब्ल्यू9582सड़क की साइड में खड़े हाइवा से जा टकराई।जिससे कार के परखच्चे उड़ गए,इस हादसे में बिहार के सुल्तानगंज निवासी चालक राजकुमार यादव उर्फ राकी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में बैठे सुल्तानगंज निवासी किशोर चौधरी व उसका छह वर्षीय पुत्र राजवीर चौधरी घायल हो गए। सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज व मृतक चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार किशोर चौधरी जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहंडा स्थित अशोक चौधरी की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने आए थे।बताया जाता है कि बारात द्वार पर आयी हुई थी।घर वालों ने किशोर चौधरी को कुछ लाने के लिए साक्षरता मोड़ भेजा था।किशोर चौधरी अपने पुत्र राजवीर व चालक राजकुमार के साथ घर से निकले थे,रास्ते में कार सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा टकरायी,हादसे में राजकुमार यादव की मौत हो गई।राजकुमार पांच दिनों की बुकिंग के लिए साहिबगंज आया था।दुर्घटना के बाद शादी की खुशी गम में बदल गयी।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



