अमेठी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन
अवैध रूप से संचालित फार्मेसी एवं नर्सिंग संस्थान के विरुद्ध दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। मंगलवार को अभाविप अमेठी जिले के कार्यकर्ताओं ने ज़िले में अवैध रूप से संचालित हो रहे समस्त फार्मेसी एवं नर्सिंग संस्थान के विरुद्ध संस्थान के संचालक एवं ऐसे संस्थान को संचालित कर रहे व्यक्तियों पर त्वरित कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया एवं अमेठी जिलाधिकारी संजय चौहान जी को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी के जिला संयोजक आदित्य प्रताप सिंह एवं जिला संगठन मंत्री युवराज के नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। जिसमें सुबोध कुमार तिवारी, प्रिंसु तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित थे।


