कृष्णपक्ष दशमी पर समाजसेवी डॉ. सौभाग्य वर्धन का सराहनीय पहल
171 दर्जन फल वितरित कर गरीबों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

राजधानी लखनऊ में कृष्णपक्ष दशमी, दिन गुरुवार के पावन अवसर पर समाजसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली। ओईकोश्रीम इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के डायरेक्टर एवं समाजसेवी डॉ. सौभाग्य वर्धन ने सुशांत गोल्फ सिटी अंसल क्षेत्र में निवास कर रहे गरीब मजदूरों एवं बेसहारा लोगों के बीच फल वितरण कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने दशमी के शुभ अवसर पर 171 दर्जन फल वितरित किए। फल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलकता दिखाई दिया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने इस पहल के लिए डॉ. सौभाग्य वर्धन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. सौभाग्य वर्धन ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का कर्तव्य है कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य केवल सहायता देना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
दशमी के पावन अवसर पर किया गया यह सेवा कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों द्वारा इसे एक प्रेरणादायी पहल बताया जा रहा है।




