इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन में एमआईईटी के छात्र हर्ष त्यागी ने लहराया परचम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय एवं स्किल इंडिया द्वारा स्टेट स्किल कंपटीशन का आयोजन लखनऊ में किया गया।इस दौरान मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हर्ष त्यागी ने इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2025-26 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में उपविजेता स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड स्किल कंपटीशन-2026 के रूप में आयोजित की जा रही है। हर्ष त्यागी ने संस्थान के स्किल डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पंजीकरण कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वर्ष 2026 के लिए इस प्रतियोगिता में देशभर से 1,09,249 प्रतिभागियों ने 40 विभिन्न स्किल्स में अपना पंजीकरण कराया, जिसके चलते उत्तर प्रदेश सर्वाधिक पंजीकरण वाला राज्य बना।
हर्ष त्यागी को साइबर सुरक्षा स्किल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया।
संस्थान के चैयरमेन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल,संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ एसके सिंह, रॉकी सचान और स्किल डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम के संचालक प्रोफेसर (डॉ.) बृजेश कुमार गुप्ता ने बधाई दी।



