गोड्डा

अनुदानित मूंगफली बीज से किसानों को मिला बेहतर उत्पादन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए गए मूंगफली बीज से बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। बाबूपुर लाकरजोरी गांव के किसान सुबोध कुमार महतो ने उक्त योजना के तहत प्राप्त मूंगफली बीज की खेती कर अच्छी उपज हासिल की है।
बीटीएम पवन कुमार कापरी ने आज निरीक्षण के दौरान किसान सुबोध कुमार महतो के खेत का दौरा किया। निरीक्षण के समय किसान द्वारा मूंगफली की हार्वेस्टिंग की जा रही थी। इस अवसर पर किसान सुबोध महतो ने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया मूंगफली बीज गुणवत्तापूर्ण रहा, जिससे फसल की पैदावार भी काफी अच्छी हुई है।
बीटीएम द्वारा पूछे जाने पर किसान ने बताया कि वे अपनी उपज को स्थानीय हाट में बेचते हैं, जहां मूंगफली लगभग 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक जाती है। उन्होंने कहा कि वे छोटे किसान हैं, इसलिए थोक में बिक्री नहीं करते, बल्कि थोड़ा-थोड़ा हार्वेस्ट कर स्थानीय बाजार में बेचकर अपनी आय अर्जित करते हैं। खेती में पूरा परिवार सहयोग करता है जिससे परिवार की आजीविका चलती है।
इसके अलावा करमचंद महतो एवं सुबोध महतो प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत ड्रिप इरीगेशन पद्धति से सब्जी की खेती का भी लाभ ले रहे हैं। इस तकनीक से कम पानी और कम लागत में बेहतर उत्पादन हो रहा है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो रहा है। किसानों ने सरकार की योजनाओं को लाभकारी बताते हुए इनके निरंतर संचालन की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button