गाजियाबाद

लोनी  बलराम नगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में कल चार घंटे बिजली रहेगी गुल

33 केवी ब्रेकर की स्थापना और मरम्मत कार्य के चलते 12 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : विद्युत विभाग की ओर से 12 अक्टूबर को बलराम नगर प्रथम लोनी स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर  मरम्मत और अन्य कार्य कराया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत उपकेंद्र पर 33 केवी ब्रेकर स्थापित किया जाना है। इसके साथ ही अनुरक्षण माह के तहत उपकेंद्र के यार्ड में मरम्मत कार्य भी किया जाएगा। इन कार्यों के कारण सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान बलराम नगर प्रथम उपकेंद्र से संचालित 11 केवी फीडरों से जुड़े भोपाल मार्केट, फारुख नगर, गुलाब वाटिका, जवाहर नगर और तिलकराम कॉलोनी सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button