रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्रवण कुमार नाटक
रावण तपस्या और ऋषि मुनि कैद के प्रसंगों का होगा मंचन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : श्री नव धार्मिक रामलीला कमेटी गुलाब वाटिका के त्वात्वाधान में आयोजित रामलीला
के मंचन के दूसरे दिन आज भगवान श्रीराम की लीलाओं पर आधारित विभिन्न धार्मिक एवं प्रेरणादायक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रवण कुमार नाटक, रावण तपस्या और ऋषि-मुनियों को कैद करने जैसे प्रमुख प्रसंगों का मंचन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
रामलीला के माध्यम से दर्शकों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन प्रसंगों के जरिए माता-पिता के प्रति श्रद्धा, भक्ति, तपस्या तथा अधर्म के परिणामों का संदेश दिया जाएगा। रामलीला कमेटी के विनोद नैन, संजय अग्रवाल, महीपाल जांगिड़, सतीश तुफान
कार्यक्रम के मंच संचालक पंकज त्यागी ने सभी मित्रों, बंधुओं एवं परिवारजनों से रामलीला मंचन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने लोगों से धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की कामना भी की गई।

