मुरादाबाद

भाजपा द्वार विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी रामगंगा विहार मंडल के आर आर के स्कूल में केंद्र के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 वर्ष के गौरवशाली कार्यकाल के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता महापौर विनोद अग्रवाल शामिल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के के मिश्रा शामिल रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता महापौर विनोद अग्रवाल एवं के के मिश्रा ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर सभा  का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष रोहन सैनी  एवं  संचालन मंडल महामंत्री योगेश गुप्ता ने किया ।
विकसित भारत संकल्प सभा में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता महापौर विनोद अग्रवाल ने विकसित भारत विषय के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि विकसित भारत सिर्फ एक योजना नहीं है एक सपना है  वो सपना जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि देश के हर नागरिक सपनों का और उम्मीदों का प्रतिबिंब है विकसित भारत मतलब हर गांव हर शहर हर घर में खुशहाली समृद्धि और सामान अवसर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा एक ऐसा भारत जो आजादी के 100 साल पूरे होने पर दुनिया की अग्रणीय पंक्ति में हो हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हो चाहे कृषि, उद्योग,विज्ञान या तकनीकी युवा शक्ति को नवाचार शिक्षा और कौशल विकास के लिए पूरे अवसर और संसाधन मिले भारत की वैश्विक स्थिति अब निर्णायक भूमिका निभा रही है 21वीं सदी भारत की सदी है हम उस मोड़ पर हैं जहां भारत गरीबी और धीमी प्रगति को छोड़कर विकसित भारत बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी  ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हर भारतीय के समक्ष अमृतकाल की रूपरेखा प्रस्तुत की अमृतकाल भारत की आजादी के 75वें वर्ष 100वें वर्ष की यात्रा है जो विकसित भारत की मजबूत नींव रखने का युग है प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अमृत काल में देश  हर क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,किसान, टेक्नोलॉजी और पर्यावरण में लगातार प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि एक शक्तिशाली भारत बनाना है जो विश्व मंच पर मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करे मोदी जी के नेतृत्व में अमृत काल में मेक इन इंडिया,स्टार्टअप इंडिया,वोकल ऑफ लोकल जैसे अभियान आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ताकत बन रहे हैं हमें विदेशी निर्भरता छोड़कर देश की क्षमताओं पर भरोसा करना है अमृत काल में भारत डिजिटल क्रांति की मिसाल बन रहा है स्टार्टअप्स और एआई में प्रगति के साथ देश भविष्य को आकर दे रहा है
ग्रीन एनर्जी,सोलर मिशन और ग्रीन हाइड्रोजन के माध्यम से भारत पर्यावरण संरक्षक में भी उदाहरण स्थापित कर रहा है।
के के मिश्रा ने कहा कि  G20 की अध्यक्षता भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव की प्रतीक बनी । भारत अब ग्लोबल एजेंडा सेट करने वाला देश बन चुका है
भारत अब उधार लेने वाला देश नहीं बल्कि सॉल्यूशन देने वाला राष्ट्र बन चुका है कोविद के दौरान वैक्सीन मैत्री से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सफलता तक भारत ने विश्व को दिखाया की लोकतंत्र और टेक्नोलॉजी साथ-साथ मिलकर जन-जन तक पहुंचा सकते हैं
11 वर्ष का यह काल केवल सरकार की उपलब्धियां का ही नहीं बल्कि हर प्रोफेशनल का एंपावरमेंट काल है
रोजमर्रा की जिंदगी हो या प्रोफेशनल विकास इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति ने हर पहलू को गति दी पिछले 11 वर्षों में परिवर्तनकारी यात्रा ने न्यू इंडिया की मजबूत नींव रखी जहां आपकी आकांक्षाएं ही भारत को विकसित भारत की ओर ले जा रही है।
विकसित भारत संकल्प सभा में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता महापौर विनोद अग्रवाल,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के के मिश्रा,
पार्षद सुरेंद्र बिश्नोई,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा,शशी किरण, सुनीता शर्मा, मंडल महामंत्री योगेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष रोशन सैनी,मयंक कश्यप,विजय वर्मा,विशाल अग्रवाल,अनूप मल्होत्रा,पिंकू गुप्ता,अर्चित गुप्ता, अनुज शर्मा, पुनीत गुप्ता,टीटू सैनी,नीरज शर्मा,दिनेश गोला,रघुवीर सिंह,आदि मोर्चा प्रकोष्ठों मंडल के पदाधिकारी पार्षदगण शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button