दिल्ली

मिस यूनिवर्सल इंडिया की दो प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली : मिस यूनिवर्सल इंडिया और ज़ेनविया ग्रुप के लिए यह गौरव का क्षण है। राष्ट्रीय निदेशक, संस्थापक एवं सीईओ श्रीष्टि सुजाता वेणु के नेतृत्व में भारत की दो प्रतिभाशाली प्रतिभागी इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 की विजेता झारखंड की सिमरन और उत्तराखंड की आराध्या बत्रा को क्रमशः मिस एलीट ग्लोबल 2026 और मिस इंटरसेलेस्टियल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। दोनों प्रतियोगिताएं 22 से 29 अगस्त 2026 तक जकार्ता में आयोजित होंगी। ग्रैंड फिनाले 28 अगस्त को यूट्यूब पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए दोनों प्रतिभागियों को ज़ेनविया एकेडमी में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ग्रूमिंग के साथ भारतीय संस्कृति, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी प्रस्तुति की ट्रेनिंग शामिल रही।

राष्ट्रीय निदेशक श्रीष्टि सुजाता वेणु ने कहा कि यह उपलब्धि केवल दो प्रतिभागियों की नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मिस यूनिवर्सल इंडिया का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेता तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसी सशक्त महिलाओं को मंच देना है, जो भारतीय संस्कृति, आत्मविश्वास और प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत कर सकें।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य ऐसी सशक्त महिलाओं को तैयार करना है जो भारत की संस्कृति, सम्मान और आत्मविश्वास को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकें। इस वर्ष हमारा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पहला ताज जीतना है।”

दोनों प्रतिभागी 21 अगस्त को अपनी टीम के साथ इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगी। इस दौरान मीडिया इंटरव्यू और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के प्रतिनिधित्व के साथ संगठन के विजन और उसके कार्यों को भी सामने रखा जाएगा।

मिस यूनिवर्सल इंडिया और ज़ेनविया ग्रुप का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिभाओं की भागीदारी नई पीढ़ी की बेटियों को वैश्विक पहचान और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।

“भारत की बेटियां, भारत का गर्व—अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने को तैयार।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button