राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने एस एस वी डिग्री कॉलेज में दिव्यांगजन रोजगार मेले का किया उद्घाटन
रोजगार मेले में 126 अभ्यर्थी हुए चयनित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग और सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज एस.एस.वी. पी.जी. कॉलेज, हापुड़ में एक विशाल ‘दिव्यांगजन रोजगार मेले’ का सफल आयोजन किया गया। मेले का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, नरेन्द्र कश्यप द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
रोजगार मेले की मुख्य उपलब्धियां:
* पंजीकरण: निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार हेतु कुल 199 दिव्यांग प्रतिभागी अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
* चयन: कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के बाद कुल 126 योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए चयनित और शॉर्टलिस्ट किया गया।
* प्रमाण पत्र वितरण: कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी के कर-कमलों द्वारा कौशल विकास विभाग के 10 लाभार्थियों को तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 4 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकरण:
रोजगार के साथ-साथ मेले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए, जिसके तहत निम्नलिखित पंजीकरण किए गए:
* कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना: सर्वाधिक 47 दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरणों के लिए आवेदन किया।
* कौशल विकास विभाग योजना: युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए 46 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया।
* यूडीआईडी (UDID) कार्ड: 42 लाभार्थियों का विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID) हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया।
* मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना: स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस योजना के तहत 30 आवेदन प्राप्त हुए।
वरिष्ठ अधिकारियों में श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक, सेवायोजन विभाग, उपायुक्त (जिला उद्योग केंद्र), जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला समन्वयक कौशल विकास/प्राचार्य आईटीआई, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,श्रम विभाग के अधिकारी सहित विभागीय टीम और कॉलेज के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




