हापुड़

मामूली कहासुनी में जमकर हुआ खूनी संघर्ष 

महिलाओं सहित 5 लोग गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया,दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां तक कि बहादुरगढ़ थाने में पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हो गई । खूनी संघर्ष की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बहादुर गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगोंसे मिली जानकारी के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था , दोनों पक्ष के लोग लहूलुहान हैं , मेडिकल कराया जा रहा है ।पूरे मामले की जांच के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button