नवागत बीएसए दीपा भाटी ने किया “एक पेड माँ के नाम”

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ – आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हापुड़ की नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने जिला बेसिक शिक्षा हापुड़ के कार्यालय प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स के साथ मिलकर “मिशन लाइफ” के तहत पर्यावरण सरक्षण एवं जलवायु कार्यवाही हेतु जागरूकता, जनभागीदारी एवं आउटरीच गतिविधियों के अन्तर्गत “एक पेड माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किया ।
बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त कार्यालय कार्मिकों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया जिसके अन्तर्गत विभाग के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को कार्यालयो, विद्यालयो एवं सार्वजनिक स्थलों पर उर्जा एवं जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर सम्भव बदलाव लाने एवं अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के सम्बन्ध में प्रेरित करने का वचन दिया।


