हापुड़

मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ । मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी (न्या०) हापुड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार हापुड़ में प्रातः 11.00 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के कृषको एवं कृषक प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियो एवं कृषक बन्धुओ का स्वागत किया गया। इसके उपरान्त गतमाह जुलाई, 2026 के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों से सम्बन्धित निस्तारण आख्या उपस्थित सभी कृषको के समक्ष पढ़कर सुनाई गयी तथा निस्तारण सम्बन्धी विस्तृत विवरण से सम्बन्धित अधिकारी द्वारा कृषको को अवगत कराया गया। आज किसान दिवस में विभिन्न कृषको द्वारा समस्या लिखित रूप से अवगत करायी गयी, जिसमें गन्ना भुगतान, विद्युत, वन विभाग एवं सिचाई विभाग से सम्बन्धित मुख्य समस्याए रही। मुख्य विकास अधिकारी महोदया हापुड़ द्वारा किसान दिवस में समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों / प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण एक सप्ताह में करके प्रत्येक दशा में निस्तारण की कार्यवाही की प्रति किसान दिवस के नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक, हापुड़ कार्यालय निकट कोतवाली में उपलब्ध कराते हुये एक प्रति शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button