झुंझुनू

गुड़ा में पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन 

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढा के गांव गुड़ा में पिछले 20 दिन से नहीं आ रहा है घरों में पीने का पानी 

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के गुड़ा गांव में पानी की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने खाली मटके सिर पर रखकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 20 दिन से घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा है जिससे वार्ड नंबर 2, 3, 4 के ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। गांव में पानी की भारी समस्या बनी हुई है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य हजारीलाल मीणा और शक्ति सिंह ने बताया कि पाइप लाइन और पानी की मोटर को जलदाय विभाग ने बोरवेल की सफाई करवाने के लिए बाहर निकाला था। मोटर को बोरवेल की सफाई करवा कर वापस डालना था लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारी मोटर को बाहर निकाल कर नींद में सो गए। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मामले से बार-बार अवगत करवाने के बाद भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से जिला कलेक्टर रामावतार मीणा से पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य हजारीलाल मीणा शक्ति सिंह बनवारी मनोज शर्मा रतन सोनी कासम नाथू बुली मुकेश और महिलाओं सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button