गोड्डा
महागामा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की अहम बैठक
अशोक कुमार झा उर्फ मुन्ना झा बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ( ट्रस्ट) के गोड्डा जिला संयोजक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की एकता, संगठन की मजबूती और भावी रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में महागामा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा (ट्रस्ट) द्वारा सर्वसम्मति से अशोक कुमार झा उर्फ मुन्ना झा को गोड्डा जिला संयोजक नियुक्त किया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई। पूरे सभागार में तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिला संयोजक अशोक कुमार झा उर्फ मुन्ना झा ने समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज को संगठित करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक अधिकारों की रक्षा करने और शिक्षा व संस्कार को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। संगठन के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही जिले के प्रत्येक प्रखंड में संगठन विस्तार और नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने ब्राह्मण समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। मौके पर आशुतोष कुमार झा राष्ट्रीय संयोजक, सिम्मी झा, विमलेंद्र शेखर झा, सतीश कुमार झा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा सुशील कुमार झा, संजीव कुमार झा राजेश उपाध्याय, बाबूलाल झा, मोनू दुबे, निपेंद्र चौधरी, निक्की राय, कुमुद रंजन, राधेश्याम चौधरी, अजय कुमार शुक्ला, अंजना झा, केरव भारती, मोनू दुबे, कैशलेश झा, सुनील तिवारी, मुन्ना तिवारी, शुभेंद्र चौबे, आस्तिक मिश्र, रामरतन सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



