गोड्डा
झामुमो के समर्थन से राजेश मंडल का नामांकन, नगर परिषद चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए राजेश मंडल ने आज समाहरणालय गोड्डा में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आधिकारिक समर्थन मिलने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नामांकन के अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल उर्फ प्रोफेसर प्रेमनंदन मंडल विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी समाहरणालय पहुंचे। झामुमो के समर्थन से राजेश मंडल की उम्मीदवारी को मजबूती मिलने की चर्चा तेज हो गई है।इस मौके पर झामुमो नेताओं ने कहा कि राजेश मंडल एक जनसरोकार से जुड़े नेता हैं और पार्टी नगर परिषद क्षेत्र में विकास व जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। वहीं राजेश मंडल ने कहा कि जनता का विश्वास और पार्टी का समर्थन उनके लिए बड़ी ताकत है।राजेश मंडल के नामांकन के साथ ही नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।



