बरेली

जिलाधिकारी ने पत्नी सहित महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिरों पर की पूजा अर्चना

तथा भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने में लगे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियो की करी सराहना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज अपनी धर्म पत्नी रूबी सिंह के साथ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रसिद्ध शिव मंदिर अलखनाथ व त्रिवटी नाथ में जाकर जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की।
जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी शिव भक्तों को शुभकामनायें देते हुए उनकी सुख समृद्धि की कामना की और देश, प्रदेश व जनपद की उन्नति के लिए बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद माँगा।
जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मंदिरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियो के कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में साफ-सफाई, उचित प्रकाश,मंदिर परिसर में पीने का पानीतथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
महाशिवरात्रि के पर्व पर निकलने वाली शिव बारातो को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु,  सी0सी0टी0वी0 कैमरे तथा पार्किंग आदि की व्यवस्था उचित रखने, मंदिर परिसर एवं शोभा यात्रा मार्गो पर सुरक्षा व्यवस्था किये जाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने व भीड़ नियंत्रण व यातायात प्रबंधन किये जाने के निर्देश दिये जिससे मंदिरों व शोभा यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button