ललितपुर

म.प्र.कांग्रेस महामंत्री गुडडू राजा बुन्देला का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

श्रीसुन्दरकाण्ड का पाठ, संतजनों का सम्मान, असहायों को भोजन वितरण का हुआ आयोजन

सिविल लाइन स्थित आवास पर काटा गया 52 किलो का केक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। बुन्देलखण्ड राजनीति में ऊंचा कद रखने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री गुडडू राजा बुन्देला का जन्म दिवस आज जिले भर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। उनके शुभचिन्तकों ने जहां एक ओर सिद्धपीठ श्रीतुवन मंदिर परिसर में सुन्दरकाण्ड का पाठ और विभिन्न धार्मिक आयोजन किये तो वहीं फैन्स क्लब ने मदर टेरेसा चैरेटिबल होम्स व पं.दीनदयाल उपाध्याय वृद्धाश्रम पहुंच कर भोजन, मिष्ठान और फल वितरण किया। इधर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी म.प्र. कांग्रेस कमेटी महामंत्री गुडडू राजा का जन्म दिवस बड़ी ही सादगी से मनाया।
सर्वप्रथम शहर के प्रमुख व्यवसायी सचिन जैन बॉस इलैक्ट्रॉनिक्स व सत्येन्द्र सिंह यादव सेतू ज्योति स्वीट्स के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के दिग्गज नेता गुडडू राजा बुन्देला के जन्मदिवस के अवसर पर सिद्धपीठ श्री तुवन मंदिर सरकार धाम के विशाल परिसर में श्री सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया। यह पाठ सुबह 10 बजे से शुरू किया गया। पाठ में अनेकों लोगों ने भागीदारी कर धर्म लाभ लिया। तदोपरान्त साधु-संतजनों का अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तदोपरान्त श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरण किया गया। तदोपरान्त कांग्रेस महामंत्री के सिविल लाइन स्थित आवास पर जाकर प्रमुख व्यवसायी सचिन जैन बॉस इलैक्ट्रॉनिक्स व सत्येन्द्र सिंह यादव सेतू ने 52 किलो का केक भी गुडडू राजा बुन्देला के हाथों से कटवाया गया। वहीं दूसरी ओर गुडडू राजा युवा संगठन के द्वारा सुबह 10.30 बजे ग्राम पनारी स्थित मदर टैरेसा चैरिटेबल होम पहुंच कर दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर एवं भोजन और फल वितरण कर जन्मदिन मनाया। इसके बाद 12 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय वृद्ध आश्रम पहुंचकर फल एवं भोजन वितरण किया और केक काटा गया। इस दौरान गुडडू राजा युवा संगठन अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश रजक एड., पवन विश्वकर्मा, गब्बर सिंह परमार, कमल कुशवाहा, आकाश झा, हरिनारायण पांडे, पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, दिनेश रजक, मुकेश सेन, बॉबी राजा बुंदेला के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे। वहीं क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष भगत राजा बुन्देला के नेतृत्व में महिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की। कहा गया कि यह पहल न केबल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी बनी, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। वहीं वीर सावरकर चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गुडडू राजा बुन्देला के जन्म दिवस को मनाया गया। जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह्न कर रहे गुडडू राजा बुन्देला एक मजबूत नींव हैं। इस दौरान पंकज हुण्डैत, शशिकांत दीक्षित, रामनरेश दुबे, हरीबाबू शर्मा, राहुल कुशवाहा के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
गुडडू राजा ने मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद
अपने जन्म दिवस के अवसर पर म.प्र. कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री गुडडू राजा बुन्देला ने अपने पैतृक गांव डोंगराकलां पहुंच कर वहां स्थित मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। विशेष पूजन अर्चन के साथ श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरण किया गया। तदोपरान्त वह अपने काफिले के साथ मध्य प्रदेश के जिला सागर पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button