भरत पुर

वैर से भाजपा विधायक ने लिंगभेदी टिप्पणियां करते हुए बजट की तुलना लड़का और लड़की होने से की

कांग्रेसी सदस्यों ने किया विरोध।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर : विधानसभा में बजट बहस के दौरान वैर से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने लड़का-लड़की में भेदभाव वाली जमकर लिंगभेदी टिप्पणियां की। बजट की तुलना लड़का और लड़की होने से की। इस दौरान साथी बीजेपी विधायक उन्हें टोकने की जगह हंसते रहे। सभापति ने भी आपत्ति नहीं की। कुछ कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति की, लेकिन उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा- हमारा जवानी का बजट है, इनका बुढ़ापे का बजट था, जो लास्ट में चुनाव होने वाले थे तब आया। हमारा पहला बजट आया पूरे राजस्थान ने सराहा, सब ने स्वागत किया। दूसरा बजट आया उसका भी स्वागत किया तीसरा बजट का भी स्वागत किया। हमारे भजन लाल शर्मा और हमारी सरकार ने पहले ही बजट में छोरा (लड़का) पैदा किया। दूसरे बजट में भी लड़का पैदा किया, तीसरे बजट में भी लड़का पैदा किया, जो जवानी में छौरा पैदा करता है वह हमेशा काम में आता है। कोली ने कहा- अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, उन्होंने लास्ट के बजट में घोषणा की तो छोरी (लड़की) पैदा हुई, लेकिन छोरा (लड़का) पैदा नहीं हुआ, तो आप विपक्ष में बैठे हुए हो। कोली की टिप्पणियों का कांग्रेस विधायकों ने विरोध किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button