क्राइमबिजनौर

बड़े भाई ने की छोटे भाई की गला दबा कर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। आपसी कहासुनी लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना धामपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा की है। जहां शुक्रवार की रात को शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद बड़े भाई रवि ने अपने छोटे भाई 26 वर्षीय दिव्यांग मोनू की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव शनिवार की सुबह कमरे में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि मोनू के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा ।इस मामले में आरोपी रवि को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button