
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
मुरादाबाद। मिलक क्षेत्र में एक युवक को घर से अगवा कर जंगल में बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। नगला उदई निवासी बाबूराम ने आरोप लगाया है कि 19 अगस्त को रात 8 बजे कुछ लोगों ने उसे जबरन घर से उठाया और जंगल में ले जाकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। थाना मिलक पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया । डॉक्टर ने पीड़ित की हालात गंभीर देखते हुए रामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है । पीड़ित ने की दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग



