शामली

व्यापारी को सिपाही ने फोन पर दी जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग; मामला बना चर्चा का विषय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे के एक व्यापारी के साथ थाने पर तैनात एक सिपाही द्वारा कथित रूप से फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित सिपाही के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित व्यापारी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।कस्बा निवासी सचिन, जो दिल्ली रोड पर हलवाई की दुकान संचालित करते हैं, का आरोप है कि कुछ दिन पहले थाने पर तैनात एक सिपाही ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।व्यापारी का आरोप है कि शिकायत से नाराज सिपाही ने दोबारा फोन कर फिर से गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसी बातचीत का कथित ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।पीड़ित व्यापारी का कहना है कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा का दावा करती है, लेकिन उन्हें बदमाशों से अधिक वर्दीधारी से खतरा महसूस हो रहा है।वर्दी में तैनात सिपाही की तैनाती दिल्ली बस स्टैंड पर है और उसके पास 24 घंटे सरकारी असलाह भी मौजूद रहता है।आरोप है कि ऑडियो वायरल होने के बावजूद संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।व्यापारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button