
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहबपुर टोल प्लाजा कर्मियों की उड़दंगता इस कदर हावी हो गई है कि आये दिन किसी न किसी वाहन चालको को पिटाई कर देते है ऐसे ही एक मामले मे सोमवार की देर शाम उड़दंग टोल कर्मियों ने गोंडा के सपा नेता की पिटाई कर दी पीड़ित की तहरीर पर थाना मसौली मे अमित सहित 4 टोलकर्मियों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते चले कि सोमवार की देर शाम गोंडा जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गरीबी पुरवा मजरे बुढ़ा देवर के सपा नेता देवेंद्र यादव पुत्र ओमप्रकाश सहाबपुर टोल प्लाजा पार करने के लिए पहुंचे थे कि इसी दौरान वी आई पी मूमेंट हो रहा था जिससे टोल प्लाजा पर वाहनो की लम्बी कतारे लगी हुई थी वी आई पी वाहन पास होने के बाद भी टोल गेट को चालू न करने पर सपा नेता ने टोलकर्मी से वाहन पास करने के गेट खोलने को कहा तो टोल कर्मी आग बगुला होकर सपा नेता व उसके भाई पर टूट पड़े और जमकर लात घुसो से पिटाई कर दी बुरी तरह पीटने के बाद टोलकर्मियों ने महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ मे फंसा देने की धमकी देने लगे पीड़ित सपा नेता की तहरीर पर थाना मसौली मे टोलकर्मी अमित सहित 4 अज्ञात टोलकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।



