मथुरा

मथुरा जंक्शन पर जर्जर छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर

प्रतीक्षा गृह में मची भगदड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षा गृह की जर्जर छत बुधवार को यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन गई। अचानक छत का मोटा प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय प्रतीक्षा गृह में बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और बेंचों पर बैठे थे। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरने से कुछ ही पल पहले वहां बैठे यात्री बच गए। वरना कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।प्लास्टर गिरते ही तेज आवाज के साथ अफरातफरी मच गई। बेंच पर बैठे यात्री और आसपास के लोग घबराकर भाग खड़े हुए। नीचे गिरे प्लास्टर के मोटे टुकड़े स्टेशन भवन की जर्जर हालत की तस्वीर बयां कर रहे थे। यात्रियों ने कहा कि छत की हालत पहले से खराब है, लेकिन मरम्मत नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। घटना ने स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button