गोड्डा
डीडीसी की अध्यक्षता में जन शिकायत से संबंधित हुई समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दीपक कुमार दूबे भा.प्र.से. उपविकास आयुक्त अध्यक्षता में जन शिकायत से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त के द्वारा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए कि जनता दरबार में आए हुए आवेदनों पर गहन जांच कर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई किए जाएं। जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि जिले में शिकायत से संबंधित सारे संचिकाओं का निष्पादन यथाशीघ्र की जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिले में समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित विभागों के साथ संपर्क स्थापित कर मामलों का निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि पेंडिंग पड़े मामले जिनका निष्पादन हो गया है उनको संचिका सूची से बाहर किए जाए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, बैद्यनाथ उरांव, जिला कल्याण पदाधिकारी सह जिला नजारत उप समाहर्ता श्रवण राम एवंं संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी कार्यालय प्रधान मौजूद थे।



