खैरथल

रेलमंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

शकूरबस्ती जैसलमेर एक्सप्रेस व उदयपुर चंडीगढ़ के ठहराव की मांग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल : खैरथल रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण खैरथल के नागरिक परेशान हैं , शहर के संभ्रांत नागरिक व समाजसेवी आए दिन रेलमंत्री के नाम ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपते रहे हैं, किंतु कई प्रमुख रेलगाड़ी का स्टोपेज खैरथल में नहीं हो सका है। इसी क्रम में विप्र कल्याण समिति जिला खैरथल के पदाधिकारियों ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम स्टेशन अधीक्षक को नई ट्रेन शकूरबस्ती जैसलमेर एक्सप्रेस एवं उदयपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस के ठहराव का ज्ञापन सौंपा । समिति के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि खैरथल राजस्थान की प्रसिद्ध अनाज मंडी है और जिला मुख्यालय है और खैरथल स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हाल ही में स्टेशन का करोड़ों रुपए से सौन्दर्यकरण किया गया है। प्रतिदिन हजारों यात्री यहां से यात्रा करते है , खैरथल रेलवे स्टेशन से रेलवे को राजस्व के मुताबिक आमदनी भी अच्छी होती है,फिर भी प्रमुख रेलगाड़ी का स्टोपेज नहीं होना यहां के नागरिकों के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। शकूरबस्ती जैसलमेर ट्रेन कोरोना काल पूर्व चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के समयनुसार है जिससे दैनिक यात्रियों के लिए यह जीवन रेखा जैसी ट्रेन है एवं उदयपुर चंडीगढ़ ट्रेन उदयपुर जैसे बड़े शहर से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी इस दौरान समिति के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा , संरक्षक रविन्द्र शर्मा वरिष्ठ उपाध्याय हरीश शर्मा, शहर मंत्री गौरव कौशिक (रसियावास वाले) प्रचार मंत्री अमित शर्मा, शहर अध्यक्ष अंकित जोशी, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे

दैनिक रेल यात्री संघ खैरथल  के अध्यक्ष दीपक अडोलिया ने बताया कि इस गाड़ी का खैरथल रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं देना भेदभाव को दर्शाता है। रेलवे बोर्ड के उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा ऐसे रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, जहां का राजस्व खैरथल  रेलवे स्टेशन से काफी कम है। खैरथल जिला हैडक्वाटर है जिला हैडक्वाटर पर ठहराव रेलवे की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button