पाकुड़

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकात

Congress District President made a courtesy call on the District Animal Husbandry Officer

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं कोषाध्यक्ष असद हुसैन ने हाल ही में जिला पशुपालन पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्रीकुमार सरकार ने झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों की सुनिश्चित भागीदारी और योजनाओं के प्रभाव के बारे में जानकारी ली। मौके पर कांग्रेस के वरीय पदाधिकारी रामविलास महतो सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, क्षेत्रीय हितों और लाभार्थियों तक योजनाओं के सही पहुंच सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button