हापुड़

महिला थाना प्रभारी ने मिशन शक्ति 5.0 में ऑपरेशन सवेरा के तहत टोल फ्री नंबर की जानकारी दी…

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड – मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के तहत हापुड की महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय थाने की मिशन शक्ति टीम के साथ हापुड के आवासीय वृद्धाश्रम दोयमी रोड़ हापुड़ में जाकर बालिकाओं व महिलाओं के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबरों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया तथा साइबर ठगी के संबंध में महिलाओं एवं पुरुषों दोनों को बताया गया । मिशन शक्ति , नारी सुरक्षा , नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-
112 पुलिस आपातकालीन सेवा,
1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्प लाइन
1090 वीमेन पावर लाईन
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
102 स्वास्थ सेवा
108 एम्बुलेंस सेवा
1098 चाइल्ड हेल्प लाइन
181 महिला हेल्प लाइन नम्बर
14567 सीनियर सिटीजन आदि टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर तथा थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । महिलाओं से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछने पर किसी ने किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई ।
उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं (कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि) के विषय में भी विस्तृत रूप से जानकारी भी दी गई ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button