बालाघाट

विधायक गौरव पारधी ने किया ड्रामा मंडलों का उत्साहवर्धन

कटंगी क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर पारंपरिक ग्रामीण ड्रामा मंडलों का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

कटंगी : दीपावली पर्व के साथ ही अब क्षेत्र में पारंपरिक ड्रामा मंडई जैसे सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है। ग्रामीण अंचलों में लोककला और परंपरा को सहेजने वाले ये आयोजन सामाजिक एकता और मनोरंजन का प्रतीक माने जाते हैं। इसी क्रम में ग्राम उमरी, कन्हार टोला, टेकाड़ीघाट, येरवाघाट और पौनेरा में बीती रात ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक ड्रामा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधायक गौरव सिंह पारधी ने उपस्थित होकर कलाकारों और ग्रामवासियों का उत्साहवर्धन किया।

   *ग्रामीण संस्कृति की पहचान है पारंपरिक ड्रामा:-  गौरव पारधी*

विधायक पारधी ने जनमानस से संवाद करते हुए कहा कि यह पारंपरिक ड्रामा हमारे ग्रामीण अंचल की पुरानी परंपरा है, जो वर्षों से हमारी संस्कृति और लोककला को जीवित रखे हुए है। उन्होंने कहा कि इस कला को आगे बढ़ाने और संरक्षित करने के लिए वे हर संभव प्रयास करने को तत्पर हैं। यह आयोजन पूरी तरह से ग्राम के कलाकारों द्वारा तैयार किया जाता है, जो लगभग पंद्रह दिन पहले से इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। मंच सज्जा से लेकर अभिनय और संगीत तक हर पहलू में ग्रामीणों की लगन और रचनात्मकता झलकती है।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक पारधी ने सभी ग्रामवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और ग्रामीण संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की।

इस अवसर पर ओंकार पटेल, दुर्गा प्रसाद पटले, धनलाल बिसेन, सूर्य प्रकाश पटेल, कुंवर पटले, महेश पटले, बबलू पटले, रवि ठकरेले, संतोष कटरे, जितेन्द्र भगत, भूपेंद्र ठकरेले, मिनेश नगपूरे, जितेन्द्र बागड़े, दीपक सहारे, लोकेश नगपूरे, गजेश नगपूरे, महेंद्र राहंगडाले, कृष्णा राहंगडाले, यादोराव सहारे, सुरेंद्र मेश्राम, डालीराम कटरे, फुलचंद थापने, खिलेंद्र बोपचे, मारोती चौधरी, शोभालाल कटरे, महेश चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र मुर्खी, मुकेश भैरम, विजय पटले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button