हापुड़

गंगा में बहते नारियल को निकालने के लिए गंगा में झुकी 7 वर्षीय मासूम गंगा में गिरी…

गंगा मे गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

पुलिस गोताखोरों के साथ रेस्क्यू में जुटी…

हापुड़ (यूपी)- उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर के प्रसिद्ध ब्रजघाट पर गंगा किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय एक मासूम बच्ची गंगा में बहते एक नारियल को पकड़ने के चक्कर में नदी की गहरी धारा में जा गिरी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । गंगा किनारे खड़ी नाव में नारियल पकड़ते समय नाबालिक बच्ची के साथ हादसा हो गया । गंगा में बहते नारियल को पकड़ने के चक्कर में बच्ची का नाव पर संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद 7 वर्षीय मासूम बच्ची गंगा की धार में जा गिरी । एक नाव से दूसरी नाव पर जाते समय बच्ची का संतुलन बिगड़ गया था । गंगा में बहते हुए नारियल को पकड़ने की कोशिश में गंगा की तेज धार में बच्ची जा गिरी । गंगा मे गिरने की घटना घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । बताया जा रहा है कि यह नन्ही बच्ची गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को आटे की गोलियां और पूजा सामग्री बेचकर अपने परिवार की मदद करती थी। गंगा में गोताखोरों द्वारा मासूम बच्ची की तलाश जारी है । पुलिस गोताखोरों के साथ गंगा में बच्ची को कर रही तलाश करने मे जुटी हुई है । यह घटना जनपद हापुड के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट पर दोपहर हो गई ।

घटना की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे मासूम बच्ची पानी में छटपटाती हुई बहती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की टीम बुलाई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। गोताखोर गंगा की गहराई में बच्ची की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है और नदी में बहाव के हिसाब से डाउनस्ट्रीम इलाकों में भी नजर रखी जा रही है। यह घटना एक बार फिर गंगा घाटों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। ब्रजघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की कमी महसूस की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button