बागपत
डेरा सच्चा सौदा आश्रम में प्रबंधक प्रीतपाल इंसा से की शिष्टाचार भेंट
आश्रम प्रबंधन व सामाजिक कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत/बरनावा। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने आश्रम के प्रबंधक श्री प्रीतपाल इंसा से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें डेरा के सामाजिक कार्यों, सेवा परियोजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान डेरा प्रबंधक प्रीतपाल इंसा के साथ डॉ. अशोक इंसा, ज्ञानेंद्र इंसा और ब्रह्मदत्त इंसा भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा संचालित मानव सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए डेरा द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं।
मुलाकात के दौरान डेरा की “मानवता मिशन” आधारित मुहिमों, जैसे रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्र वितरण आदि विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रबंधक प्रीतपाल इंसा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सिर्फ एक आध्यात्मिक संस्था नहीं, बल्कि एक सेवा भाव से प्रेरित जनआंदोलन है जो ‘इंसानियत ही धर्म है’ के मूलमंत्र को लेकर काम कर रहा है।
प्रबंधक प्रीतपाल इंसा ने आए हुए सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि डेरा हमेशा समाजहित में कार्य करता रहेगा। उन्होंने आश्रम की कार्यप्रणाली और अनुशासित वातावरण को साझा करते हुए समाज को प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया।
मुलाकात के अंत में सभी अतिथियों को डेरा की ओर से सम्मान स्वरूप प्रतीक चिह्न भेंट किए गए और आश्रम परिसर का भ्रमण भी कराया गया।



