बेतुल
बैतूल कल्पना परते बनीं नई तहसील अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अजाक्स संघ की जिला इकाई ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमती कल्पना परते को बैतूल तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे ने सर्वसम्मति से यह घोषणा की और बताया कि संगठन को मजबूत बनाने में कल्पना परते का अनुभव और सामाजिक सक्रियता बेहद उपयोगी साबित होगी।
नियुक्ति अवसर पर अजाक्स संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे, जिला सचिव हेमराज बेले, मुकेश उपराले, सविता धुर्वे और संतोष धुर्वे समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कल्पना परते को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे समाज और संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।



