मथुरा

बांकेबिहारी मंदिर में हथियार संग पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के जगमोहन में हथियार संग पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को सेवायतों ने फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि मंदिर में वैसे तो हथियार ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन पुलिसकर्मी खुद ही ऐसा करेंगे तो और कैसे रुक सकते हैं। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी हथियार लेकर जगमोहन में खड़ा है तो कुछ लोग देहरी पूजन कर रहे हैं। देहरी पूजन करने वाले पुलिस के अधिकारी बताए गए हैं। हालांकि मंदिर प्रबंधन ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button