क्राइमबाराबंकी

महिला सिपाही की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाले पति को मसौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

बाराबंकी। मसौली दोस्ती, इंकार , इकरार फिर इंतकाम कर महिला सिपाही की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाले पति को मसौली पुलिस ने स्वाट एव सर्विलांस  टीम के सहयोग से अभियुक्त को 24 घंटे अंदर गिरफ्तार कर महिला आरक्षी विमलेश पाल हत्याकाण्ड का सफल अनावरण किया। पुलिस ने हत्याभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल  लोहे की रॉड,मृतका का पर्स व घटना में प्रयुक्त वैगनार बरामद किया है।
बताते चले कि बुधवार की भोर मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिन्दौरा गांव के निकट धान के खेत मे अर्धनग्न महिला आरक्षी विमलेशपाल का शव मिला था मृतका के सिर पर गहरे चोट के निशान के आलावा चेहरे को जलाने का भी प्रयास किया गया था। महिला पुलिस कर्मी की हत्या की खबर फैलते ही जिले मे हड़कंप मच गया। आई जी अयोध्या प्रवीण कुमार सहित पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय,  अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी सीओ रामनगर गरिमा पंत ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था । बुधवार की शाम को हुए पोस्टमार्टम के बाद आई जी प्रवीण कुमार एव पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सम्मान के साथ मृतका के परिजनों के साथ कमरियाबाग़ मे दाह संस्कार करवाया दिया। मृतका की बहन पूजा पाल मृतका के प्रेमी पति आरक्षी इंद्रेश मौर्य को नामजद करते हुए मसौली पुलिस को तहरीर दी थी जिसको आधार बनाते हुए मसौली स्वाट एव सर्विलांस पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए भयारा रोड स्थित प्लाइवुड़ फैक्ट्री के निकट से घटना मे प्रयुक्त वैगनार कार नम्बर यूपी 32 सीसी 8480 के साथ अभियुक्त इंद्रेश मौर्य को धरदबोचा तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त लोहे की राड व मृतका का पर्स एटीएम, पहचान पत्र व पर्स मे रखे 3505 रुपये बरामद किये।
    ( दोस्ती, इंकार , इकरार फिर इंतकाम )
वर्ष 2017 मे मृतक आश्रित कोटे से पुलिस मे आने वाली महिला आरक्षी विमलेशपाल व हत्याभियुक्त आरक्षी इंद्रेश मौर्य दोनो सुल्तानपुर ही जनपद के निवासी है एक ही थाने मे तैनाती होने के कारण दोनो मे दोस्ती हो गयी फिर दोस्ती प्यार मे बदल गया लेकिन जब महिला आरक्षी विमलेश पाल ने शादी का दबाव बनाया तो इंद्रेश ने इंकार कर दिया जिसपर विमलेश पाल ने  नगर कोतवाली मे इंद्रेश मौर्य पर  रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया अपने को फंसता देख इंद्रेश मौर्य ने शादी को इकरार करते हुए आर्य समाज मंदिर मे शादी कर ली लेकिन इंद्रेश पूर्ण रूप से पत्नी का दर्जा न देने से महिला आरक्षी  विमलेश पाल् एव पति आरक्षी इंद्रेश मौर्य मे आये दिन वाद विवाद होता रहता था इसी बींच इंद्रेश मौर्य का हरदोई जनपद ट्रांसफर हो गया जो वर्तमान समय मे हरदोई पुलिस लाइन मे तैनात है तथा विमलेश पाल का जिले के सूबेहा थाने मे तैनाती हो गयी विमलेश पाल थाने की बैरक मे न रहकर किराये का कमरा लेकर अकेली रहती थी इधर विमलेश पाल अपने आरक्षी पति से पूर्ण से पत्नी का दर्जा दिये जाने पर अड़ी थी और इंद्रेश पीछा छुड़ाने के लिए इंतकाम की आग मे सुलग रहा था।
महादेवा मेले मे डियूटी लगी होने की जानकारी मिलते ही हत्याभियुक्त इंद्रेश मौर्य ने 26 जुलाई को 1 सप्ताह की छुट्टी ले ली और प्लानिंग के मुताबिक अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की राड से हमला कर शव को धान के खेत मे फरार हो गया।
  ( सीसीटीवी कैमरे मे न आये जिससे बदला रूट)
हत्याभियुक्त इंद्रेश मौर्य अपनी आरक्षी पत्नी विमलेश पाल को रास्ते से हटाने के लिए पुरी प्लानिंग बनाई जिस दिन महिला आरक्षी की महादेवा मे डियूटी लगायी गयी थी उसी दिन शाम करीब 7 बजे दोनो मे वाद विवाद हुआ फिर  अभियुक्त  लखनऊ स्थित अपने मामा के घर से वैगनार कार  लेकर व अपना मोबाइल वहीं छोड़ कर टेड़ी पुलिया से कुर्सी,देवा भयारा होते हुए हाइवे पर पहुंचा और विमलेश के आने का इंतजार करने लगा, मृतका के काफी समय के बाद न आने पर अभियुक्त रामनगर की ओर बढ़ा तभी दूसरी तरफ से मृतका आती हुई दिखी, अभियुक्त द्वारा मृतका को बिन्दौरा पुल के पास रोककर 05-10 मिनट बातचीत की गयी। इसी दौरान मृतका ने अभियुक्त से लघुशंका की बात कही और खेत की ओर चली गयी तभी अभियुक्त द्वारा मौका देखकर पीछे से सिर पर लोहे की राड मारकर हत्या कर दी गयी । हत्या करने के बाद अभियुक्त रानीगंज तिराहा से त्रिलोकपुर, फतेहपुर, बड्ड़ूपुर,कुर्सी होते हुए पुनः रात्रि  अपने मामा के घर लखनऊ चला गया। रात्रि में ही अपने मामा के घर से पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए अपने घर जनपद सुल्तानपुर चला गया ।
   ( घटना के खुलासे मे शामिल रही पुलिस टीम )
पुलिस के लिए चुनौती बनी महिला आरक्षी हत्याकांड के खुलासे मे लगे प्रभारी निरीक्षक  सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राजकरन , कांस्टेबल  अंकित सचान,  आकाश मौर्या महिला आरक्षी सविता के आलावा स्वाट टीम निरीक्षक  ब्रजकिशोर सिंह उपनिरीक्षक  मिथिलेश चौहान, अजीज़ुल हसन हेड कांस्टेबल  बलवन्त सिंह,  अंगद गौड़  जितेन्द्र बहादुर सरोज,  मुकेश यादव, कांस्टेबल प्रवीण शुक्ल,  जरनैल सिंह, अभय कुमार,  अंकित तोमर,  अभिषेक राजवंशी,  नितिन कुमार के आलावा सर्विलांस टीम प्रभारी अजय सिंह हेड कांस्टेबल  शैलेन्द्र प्रताप सिंह,  जितेन्द्र वर्मा ,मजहर अहमद,  चन्द्रभान पवन गौतम, शैलेन्द्र कुमार
 अंकुर, रवीन्द्र कुमार महिला आरक्षी सुनिधि पाण्डेय व  स्वाति अवस्थी की पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने तारीफ की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button