अमरोहा

पूजा घर के दीपक से लगी घर में आग, लाखों का नुकसान। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव में बीती रात पूजा घर के दीपक से घर में आग लग गई, पीड़ित के अनुसार आग लगने से नगदी समेत लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वही पीड़ित ने मोहल्ले वासियों की मदद से आग पर काबू पाया। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर निवासी रामवीर सिंह पुत्र रामलाल सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, प्रतिदिन की भांति काम पर से घर  लौटने के बाद रविवार की देर रात्रि उन्होंने घर के मंदिर में दीपक जलाया और बच्चों के साथ खाना खाने घर की दूसरी मंजिल पर चले गए। इसी बीच पूजा घर के दीपक की चिंगारी से घर की नीचे की मंजिल में आग लग गई, पड़ोसियों द्वारा शोर मचाने पर रामवीर छत पर से परिवार के साथ नीचे आया और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित रामवीर के द्वारा बताया गया कि घर में रखे पचास हजार रुपए की नगदी, बच्चों की किताबें, डॉक्यूमेंट, कपड़े एवं घर का जरूरी सामान जलकर राख हो गया, आग लगने से लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वही पीड़ित की पत्नी रोमा रानी व उसके चार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button