मुरादाबाद
बाइक सवार बदमाशों ने माॅरनिंग वाॅक कर रही महिला के गले से खींची सोने की चेन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । सिविल लाइन थाना इलाके के अवंतिका कॉलोनी में एक महिला से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला अनीता कौशिक मॉर्निंग वॉक पर निकली थी तभी दो नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।अनीता कौशिक सिविल लाइन के अवंतिका कॉलोनी में रहती है और उनके पति दिनेश कुमार एक फॉर्म में प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सुबह लगभग 6:30 बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थी अवंतिका कॉलोनी में पंडित प्रेम शंकर शर्मा पार्क के पास पहुंची तो स्कूटी सवार दो बदमाश पीछे से आ गए और उसके गले से सोने की चेन खींच ली।
महिला ने शोर मचाते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी फर्राटा भरते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद अनीता कौशिक ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की और नाकेबंदी कर उनका पता लगाने का प्रयास किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर स्कूटी सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।



