बागपत
फ्लाइंग ऑफिसर बनी गेटवे की बेटी पारुल को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जहां वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी स्कूल की पूर्व छात्रा पारुल दांगी को स्कूल में सम्मानित किया गया और उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व छात्रा लुहारी गांव निवासी पारुल दांगी की प्रारंभिक शिक्षा गेटवे इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी। एफकैट सूची में पारुल का नाम फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में आया। छात्रा पारुल दांगी का चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। ट्रेनिंग पूरी कर वह अब फ्लाइंग ऑफिसर बन गई है और उनकी पहली पोस्टिंग पानागढ़, वेस्ट बंगाल में हुई है। मंगलवार को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में पारुल दांगी के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने पारुल दांगी को स्मृति चिह्न देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उनके पिता को भी मिठाई खिलाकर बधाई दी। इससे पूर्व उन्हें पटका पहनाकर व तिलक लगाकर उनका विद्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बलबूते क्षेत्र ही नहीं पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी क्रम में गेटवे की बेटी पारुल डांगी ने फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर स्कूल ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही विद्यालय का उद्देश्य है। बता दे कि पारुल दांगी के पिता गुलबीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज दौझा में सहायक अध्यापक हैं।
इस मौके पर अजय राणा, प्रतिभा राज, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।



