बरेली

जिलाधिकारी तथा महापौर सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में राइफल क्लब संचालन के सम्बन्ध में हुई बैठक

जल्द जनपद के खिलाड़ियों के लिए खुलेगा राइफल क्लब, खिलाड़ियों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा  महापौर डॉ0 उमेश गौतम सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में रायफल क्लब संचालन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत रायफल क्लब में भव्य बिल्डिंग बनायी गयी है तथा विभिन्न दूरी की शूटिंग रेंज भी बनकर तैयार है लेकिन इनका संचालन विभिन्न कारणों से नहीं हो पा रहा है। राइफल क्लब का पुनः संचालन किए जाने हेतु समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में विचार विमर्श करने के लिए यह बैठक बुलायी गयी है।बैठक में सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया कि यथाशीघ्र ही रायफल क्लब का संचालन आरम्भ किया जाए, जिससे जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रैक्टिस करें और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन कर सकें।  स्मार्ट सिटी द्वारा कार्य कराया गया है और भविष्य में भी नगर निगम से सहयोग प्राप्त कर और अच्छी सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही राइफल क्लब का पूरी कार्यकारिणी समिति के साथ निरीक्षण कर क्लब के पुनः संचालन की कार्यवाही की जाएगी।बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, अपर नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारी सदर सहित जिला सचिव कमल सेन, भवन सचिव धीरज सिंह, कार्यालय सचिव केपी त्रिपाठी, कोच/संरक्षक आदेश कुमार दीक्षित, सदस्य कार्यकारिणी जगजीत सिंह जुनेजा, दिलीप कुमार उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button