
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हरसौली। कस्बे में संतदास महाराज का वार्षिक मेला 10 मार्च को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती दंगल रहेगा, जिसमें जिले के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व गुड़गांव सहित विभिन्न स्थानों से नामी पहलवान भाग लेंगे। मेले से पूर्व 7 मार्च ,शनिवार को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी,8 मार्च रामायण पाठ समापन,हवन होगा। 9 मार्च को ध्वजा यात्रा और आकर्षक झांकियो के साथ आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर कस्बे से होते हुए संत दास जी मंदिर पहुंचेगी। 10 मार्च को मेला भरेगा भण्डारा होगा दोपहर मे 1,21,000 का कामड़ा होगा। अध्यक्ष परगना जीत राम नम्बरदार ,सरपंच ओमेश चौधरी के अनुसार सत्संग में रोहतक से गायक सुमित कलाकौर और गायक बदन सुनारिया अपनी प्रस्तुतियां देगे
खैरथल से 7 वी पदयात्रा 9 मार्च को हरसौली जाएगी।
वहीं खैरथल कस्बे से पदयात्री भी 9 मार्च को शाम को संतदास महाराज मंदिर पहुंचकर ध्वजा चढ़ाएगे आयोजकों के अनुसार मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगे। 7 वीं पदयात्रा मे शिव खण्डेलवाल, अंकूर खण्डेलवाल, आदर्श, मनोज,प्रशांत,दीपक मिश्रा सहित सैकड़ों पदयात्री हिस्सा लेगे


