अमरोहा
गंगा की रेती में खेती करने के नाम पर ग्रामीणों से भाजपाई कर रहे हैं उगाई।
भाजपा नेताओं एवं ग्रामीणों के बीच हुई थी की नोक झोंक, वीडियो वायरल।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर तहसील क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में गंगा की रेती में किसानों द्वारा फसल उगाने के नाम पर भाजपा नेताओं द्वारा अब उगाई की जा रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों एवं भाजपा नेताओं में तीखी नोंक झोंक भी हुई, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,जो भाजपा नेताओं की करनी व कथनी दर्शा रही है।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैबडा मुस्तकम का कई सौ बीघा जमीन गंगा में आती है। ग्राम पंचायत के गांव बंसी वाला महरपुर, चकफेरी वाला मेहरपुर, बुद्ध वाला मेहरपुर , आदि गांव आते हैं।इन गांवों के किसान जब गंगा का जल उतर जाता है तो खाली भूमि पर गरीब एवं भूमि हीन किसान फसल उगाकर अपना पालन पोषण करते हैं। गुरुवार के सुबह भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष एवं कुछ अन्य भाजपाई गंगा की रेती पर पहुंचे और गंगा की जमीन को समतल कर रहे किसानों से कहा कि इस जमीन पर हमारा ठेका है ।इस जमीन को सरकार से हमने ठेके में लिया है अगर आप इस पर पालेज या कोई फसल उगाना चाहते हैं तो 500 रुपए बीघा आपको देने होंगे। वहां मौजूद किसानों ने गांव के अन्य किसानों को फोन कर बुला लिया। जैसे ही वहां गांव के अन्य किसान पहुंचे तो गंगा की रेती पर हंगामा हो गया। हंगामा होता देख भाजपाई व मंडल अध्यक्ष सहित वहां से सभी रफू चक्कर हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो किसान खुद ही गंगा के पानी से खराब हुई फसलों से पीड़ित है। ऊपर से भाजपाई उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं जब इस बारे में जेवड़ा मुस्तकम ग्राम प्रधान इंद्रेश से बात की तो उन्होंने बताया की भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष सहित कुछ भाजपा कार्यकर्ता यहां आए थे और गंगा की रेती की जमीन पर अपना हक जताते हुए किसानों से 500 रुपए बीघा जमीन की मांग कर रहे थे। हंगामा होता देख भाजपाई वहां से भाग गए।



