ललितपुर

समय पर कार्यालय पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी

शिथिलता बरतने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही : नपाध्यक्ष

नपाध्यक्ष ने किया कार्यालय का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सोनाली जैन ने नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभागों में तैनात लिपिक व कर्मचारियों से वार्ता करते हुये आ रहे प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देश दिये। इस दौरान नपाध्यक्ष ने लेखा विभाग का निरीक्षण किया, जहां पर लिपिक अभिषेक चौबे उपस्थित पाये गये, विभाग में समस्त व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई। इसके उपरांत निर्माण विभाग, कार्यालय अधीक्षक कक्ष, जन्म-मृत्यु पंजीयन कक्ष, सफाई स्टोर, नजूल विभाग, मुख्य अधिष्ठान विभाग, आर.डी.सी. विभाग, मुख्य स्टोर विभाग सहित कर विभाग का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये। नपाध्यक्ष ने तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से वार्ता करते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि समस्त कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्यों का निस्पादन करें, यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी विभागीय कार्यों में लापरवाही करते हुए पाया जाएगा तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button