पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतु अधिवक्ताओं ने पीएम के नाम सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन …

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा सदस्य अधिवक्ताओं ने बुधवार को हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन के माध्यम से मांग करी कि , इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रयागराज की एक बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापित की जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं द्वारा करीब 50 वर्षों से बेंच स्थापना के लिए संघर्ष किया जा रहा है। इसके उपरांत भी हाईकोर्ट की बेंच स्थापना के लिए सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया जिस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं व वादकारियों को काफी ज्यादा परेशानी होती है जिन्हें मजबूरन 700 से 850 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रयागराज जाना पड़ता है। ऐसे में उनका समय और रुपए भी बर्बाद होते है और परेशानी होती है । ऐसे में अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं व वादकारियों की सुगमता के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश कदम उठाए। इस दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल, हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के सचिव वीरेंद्र सैनी, पूर्व सचिव भोपाल शिशोदिया, एड. हरीश शर्मा , एड. मुकेश कुमार , एड. देवेंद्र शर्मा , एड. नेहा शर्मा , एड. रविन्द्र निमेष , रमेश चंद्र , शिवकुमार शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।


