सड़क पर नमाज पढ़ने पर सख्त कार्यवाही करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने के लिए ईदगाह कमेटी ने लगवाए पोस्टर..
शहर में करवाया अनाउंस...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – सड़क पर नमाज पढ़ने पर सख्त कार्यवाही करने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का असर हापुड़ में देखने को मिल रहा है । हापुड़ की ईदगाह कमेटी ने ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने का अलग अलग समय निर्नधअर्थ कर दिया है । लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए पोस्टर छपवाकर शहर के प्रमुख स्थानों और मुस्लिम आबादी में लगवाए जा रहे हैं । इसके साथ ही मुस्लिम आबादी में अनाउंस भी करवाया जा रहा है ।
हापुड़ में बकरा ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सड़क पर नमाज ना पढ़ने को लेकर भी ईदगाह कमेटी की तरफ से बैनर छपवाए गए हैं। जिन्हें मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में चस्पा किया गया है। जिसमें साफ लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार सड़कों पर नमाज अदा करना मना है। इसलिए ईदगाह में ईद की नमाज चार दिवारी के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी। इस तरीके के बैनर ईदगाह के बाहर तथा मस्जिदों के बाहर लगाए गए हैं।
ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी डॉक्टर नजमुद्दीन हवारि ने बताया कि ईद की नमाज 28 मई को अदा की जाएगी। जिसको लेकर ईदगाह से अलग शहर की 56 मस्जिदों में अलग अलग समय में होंगी।46 मस्जिद ऐसे जिसमें ईदगाह से पहले नमाज हो जाएगी। जिससे आवाम अपने मोहल्ले में भी नमाज पढ़ सके। जनता से अपील की गई है। जिसमें सड़क पर नमाज़ ना पढ़ने की अपील की गई है।




