बोकारो

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रखंड उपाध्यक्ष तिलक तुरी के नेतृत्व
में किया गया।इस अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इमरान अंसारी सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इमरान अंसारी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एक ऐसे शख्सियत थे, जिन्होंने भारत के आधुनिक विकास से लेकर आजादी की लड़ाई का सफर तय किया था। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पंडित नेहरू जी के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं देश निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर मनोज सिंह, शिवनंदन रविदास, दीपक कुमार, सुनीता देवी, मुनिया तुरी, मनीर अंसारी,रावण मांझी, बिनोद कुमार, सावित्री देवी, सुरेंद्र कुमार, बबलु महतो,आरती देवी, गुड़ीया देवी, शांति देवी आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button