पाकुड़

भाजपा पाकुड़ इकाई ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती

BJP Pakur unit celebrated Mahatma Gandhi's birth anniversary

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ में उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई और उनका वैश्विक प्रभाव आज भी एकता और करुणा की भावना को बढ़ावा देता है। देश की तरक्की के लिए भारतीयों को आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विचार हर नागरिक को देशभक्ति और देश के विकास के लिए प्रेरित करता है। गांधी और शास्त्री जी के आदर्शवादी विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने इन महान नेताओं के आदर्शों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।बापू का सम्पूर्ण जीवन दर्शन आज भी जीवंत और प्रांसगिक है। गांधी जी स्वच्छता के आग्रही थे, आजादी के बाद सिर्फ पीएम मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने स्वच्छता को जनांदोलन बनाया है। हम सभी कार्यकर्ता बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर उनके स्वच्छ भारत, खादी आदि के प्रति जागरूक करेंगे। केद्र की भाजपा सरकार बापू के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके बताये गये मार्ग पर चल रही है। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया हमेशा वह सादगी से जिये,रेल मंत्री रहते हुऐ जब रेल दुर्घटना होगई तो बड़ी विनम्रता से सारी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इस तरह के कई उदाहरण थे जिन पर देश को आज भी गर्व है। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी ने जब देश में खाद्य वस्तुओं की कमी होने लगी और आज की तरह ही अमेरिका अपनी दादागिरी पर उतर आया को गेहूं दे से मन कर दिया तो प्रत्येक देशवासी को एक दिन का व्रत रखने का आहवान किया ओर देश को जय जवान-जय किसान का नारा देते हुये भारत में हरित क्रांति के माध्यम से देश में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि करके भारत को खाद्य आत्मनिर्भर बनाना और गरीबी व भुखमरी को कम करना था। प्रधानमंत्री शास्त्री के वक्तव्य से भारत की जनता का मनोबल बढ़ा और सारा देश एकजुट हो गया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, हिसाबी राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button