झुंझुनू
सामाजिक संस्था एफर्ट्स ने 43 बच्चों को दस लाख पैंतीस हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। कस्बे के अंबेडकर भवन झुंझुनूं में एफर्ट्स संस्था ने 12वां चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित कर अनुसूचित जाति के 43 बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु दस लाख पैंतीस हजार रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की। अतिथियों ने सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंचस्थ अतिथि एफर्ट्स संस्था से स्कॉलरशिप प्राप्त कर चयनित व्याख्याता मीरा निर्मल,शिक्षिका पूजा पातुसरी,नवचयनित शिक्षक कमल कल्याण शिथल सहित डॉ निरंजन चिरानिया,उपप्रबंधक पीएनबी संदीप चावला,मुकुल हमीरवास,गौरव सेनानी ओमप्रकाश भूरिया,रामस्वरूप रसोड़ा,मुकुल हमीरवास,ताराचंद देवठिया,तनसुख सानेल, मालदेव,मनोज भूरिया उपस्थित रहे। नवचयनित व्याख्याता मीरा ने बताया कि आज मेरे चयन का श्रेय मैं एफर्ट्स संस्था को देती हूं। संस्था के मोटिवेशन एवं सहयोग से आज मैं व्याख्याता बनी हूं। मैं मेरी पहली सैलरी एफर्ट्स संस्था में भेंट करूंगी तथा प्रोबेशन कॉल पूरा होते ही मैं अच्छा सहयोग भी करूंगी। शिक्षिका पूजा पातुसरी,शिक्षक कमल कल्याण ने भी अपनी सफलता का श्रेय एफर्ट्स संस्था को दिया। मुख्य वक्ता डॉ निरंजन चिरानिया ने बच्चों को तल्लीन होकर प्रतियोगिता की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया। एफर्ट्स झुंझुनू जिले के उन प्रतिभावान बच्चों के लिए कार्य कर रही है जो आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभावान होते हुए भी 12 वीं कक्षा के बाद अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते हैं। क्योंकि उनके पास कोचिंग के लिए पैसों का और मोटिवेशन का अभाव होता है।नीट,आईआईटी या अन्य प्रतियोगिकी परीक्षाएं जैसे यूपीएससी,व्याख्याता,पटवारी,ग् रामसेवक,शिक्षक,पुलिस सहित किसी भी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी हेतु स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।नीट,आईआईटी,यूपीएससी के माध्यम से एवं आरएएस की तैयारी करने वाले 26 बच्चों को तीस-तीस हजार रुपए की कुल सात लाख अस्सी हजार रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इनके अलावा तैयारी करने वाले 17 बच्चों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपए की दो लाख पच्चपन हजार रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इस प्रकार कुल दस लाख पैंतीस हजार रुपए के डमी चेक प्रदान किए। एफर्ट्स झुंझुनू की पहली संस्था है जो समाज के अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बच्चों को स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाती है। संस्था द्वारा नवचयनित प्रतिभाओं को एफर्ट्स संस्था का लोगों भेंटकर बच्चों का एवं अतिथियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुकुल हमीरवास ने ग्यारह हजार रुपए,लीलाधर चौहान एवं अम्मीलाल गोठवाल ने इक्कीस सौ रुपए,रामनिवास महरिया ने ग्यारह सो रुपए का सहयोग दिया। इस दौरान एफर्ट्स संस्था के सक्रिय सदस्य इंद्राज सिंह भूरिया,डॉ राकेश माहिच,डॉ महेश सरोवा,सीताराम बास बुडाना,मनेश्वर सिरोवा,सुनील गोठवाल,जितेंद्र गर्वा,संदीप टंडन,राजेश हरिपुरा,सुनील कलिया,डॉ महेंद्र सानेल,डॉ सुरेश शिला,राकेश तूनवाल,महेश जसरापुर,नरेंद्र कहडायला,अमरसिंह नारनौलिया,डॉ अरविंद नारनौलिया,अजय वर्मा,करण चूड़ी,एडवोकेट महेश नारनौलिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



