शामली

विवाहिता पर दहेज के लिए मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बा निवासी एक विवाहित महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, कपड़े फाड़ने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसपी शामली के आदेश से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता ने एसपी शामली एन.पी. सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 22 सितंबर 2023 को राहुल कुमार पुत्र देशपाल, निवासी ग्राम खेड़ा गदाई, थानाभवन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही थी। पीड़िता का कहना है कि 6 नवंबर 2025 को जब वह अपने मायके में थी, तभी उसका पति राहुल, ससुर देशपाल समेत बलेश, संदीप, बबीता, गौतम, रिया, जितेंद्र, मिथिलेश, विपिन व एक अन्य संदीप वहां पहुंचे और आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने एकराय होकर उसके गले में दुपट्टा डालकर हत्या का प्रयास किया तथा उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की शिकायत उसने थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभियोग दर्ज कर लिया गया जल्दी जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button