असम

बसंत स्मृति संस्थान में किशोर कवि वसंत कुमार नेपाल की 28 वीं वार्षिक स्मृतिचारण सभा

संस्थान का गीत का हुआ लोकार्पण

सभा में हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार हरि लुइँटेल के “असमीया और नेपाली भाषा का तुलनात्मक अध्ययन” पुस्तक का हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक व समाजसेवी को अभिनंदन पत्र से सम्मान प्रदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

विश्वनाथ, असम : विश्वनाथ जिले के बालिपोखरी , बुढ़ीगांङ में स्थित साहित्यप्राण केंद्र बिंदु बसंत स्मृति संस्थान के अलकानंद कक्ष में आज सुबह 12 बजे किशोर कवि वसंत कुमार नेपाल की 28 वीं वार्षिक स्मृतिचारण सभा और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसंत स्मृति संस्थान के अध्यक्ष हरि लुइँटेल की सभा अध्यक्षता में सचिव नारायण पौड़ैल ने अतिथियों को मंचासीन करवाया। सर्वप्रथम सभा में गीतकार डॉ. खेमराज नेपाल द्वारा रचित तथा डा. नारायण उपाध्याय द्वारा दिया गया स्वर “संस्थान का गीत” का लोकार्पण असम नेपाली साहित्य सभा विश्वनाथ जिला अध्यक्ष लीला तिमसिना ने किया। इसके बाद अतिथि को फुलाम गामोछा से स्वागत किया गया।सभा में पद्मश्री गीता उपाध्याय, हिंदी सेवी टीकाराम उपाध्याय-निर्भीक, योगमाया देवी ,मोलान बरा , निरंजन मेधी आदि के स्मृति में शोक प्रकट किया गया। तत्पश्चात सभा के उद्देश्य व्याख्या और स्वागत भाषण संस्थान के संरक्षक डॉ.खेमराज नेपाल ने किया। किशोर कवि बसंत कुमार नेपाल की फोटो पर जिला परिषद के सदस्या स्निग्धा ज्योति गोस्वामी ने पुष्पमाला अर्पित और दीप प्रज्वलित किया। सभा में संस्थान के तरफ से वरिष्ठ नागरिक पुण्य प्रसाद उपाध्याय, बुद्धिंद्र उपाध्याय, सोनप्रभा बोरा, भद्रेश्वर दास, त्रिलोचन छेत्री, चंद्रबीर छेत्री, रणमाया देवी, धनमाया देवी, टंक उपाध्याय, डंबर बहादुर थापा, लीलावती देबी , खिनमाया देवी , प्रेममाया देवी ,कांचन बरुवा को चेलेंग चाद्दर और अभिनंदन पत्र सम्मानित किया गया। इस गरिमामय सभा में सभाध्यक्ष तथा वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार व अनुवादक हरिप्रसाद लुइँटेल उपाध्याय का “असमिया और नेपाली भाषा का तुलनात्मक अध्ययन” हिंदी में अनुवाद पुस्तक का लोकार्पण विश्वनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य व असम नेपाली साहित्य सभा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. चिंतामणि शर्मा ने किया। इस पुस्तक के मूल लेखक डॉ. खेमराज नेपाल ने पुस्तक की सारगर्भित समीक्षा प्रस्तुति दी ।इस मौके पर मुख्य अतिथि असम गोर्खा सम्मेलन के सचिव जय सुतार ,संस्थान के सदस्य डाॅ.संजीव उपाध्याय, वेददीप उपाध्याय,पद्मा देबी, शारदा उपाध्याय, चित्र पौड़ैल, सोमदत्त तिम्सिना,देवका देबी,कमल शर्मा, यशराज पौडेल, कृतिका उपाध्याय , राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के सचिव संतोष कुमार सिंह,आदि मौजूद थे।सभा में कविता वाचन ,गीत और नृत्य प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों की आशीष मंतव्य के बाद सभा अध्यक्ष हरि लुइँटेल ने अध्यक्षीय भाषण और संस्थान के कार्यकरी अध्यक्ष डॉ. भक्त प्रसाद गौतम के कृतज्ञता ज्ञापन के साथ सभा भंग हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button