अमेठी
विकास कार्यों में लूट और अवैध कब्जे के विरोध में गंगौली में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। ग्राम पंचायत गंगौली में विकास कार्यों में धांधली, ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे, ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की ओर से पद का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के विरोध में भाकियू अम्बावते गुट का धरना प्रदर्शन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पहले से सूचना के बावजूद अधिकारी गांव में कार्यकर्ताओं की समस्यायों को सुनने के लिए धरना स्थल पर नहीं जा रहें हैं। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने प्रशासन को निशाने पर लिया और कहा कि जब तक हमारी समस्याओं का हल नहीं होता हम चुप बैठने वाले नहीं।
प्रेमशंकर दूबे, पूर्व प्रधान राम यश यादव आदि ने सभा को संबोधित किया।

